CBSE-12वी में तान्या सिंह ने किया ऑल इंडिया टॉप

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की CBSE12वीं की छात्रा तान्या सिंह (Tanya Singh) ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर सभी को चौंका दिया।

तान्या सिंह को इंग्लिश, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स और म्यूजिक में शत प्रतिशत अंक मिले। तान्या को पोलिटिकल साइंस में 98 प्रतिशत अंक मिले।

देश की सेवा करना चाहती है तान्या

DPS के मुताबिक तान्या सिंह ऑल इंडिया टॉपर (All India Topper) है। तान्या सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापक और अपने परिजनों को दिया है।

साथ ही उन्होंने कहा है अगर किसी बच्चे के कम नंबर हैं, तो वह इसे अंतिम मुकाम न समझें, हताश निराश न हों।

उन्होंने कहा वह टाइम के हिसाब से स्टडी (Study) को मेंटेन नहीं करती थी, बल्कि सब्जेक्ट और चैप्टर जब तक कंप्लीट नहीं हो जाता था। तब तक पढ़ाई करती थी। तान्या ने बताया कि वह सिविल सर्विस से देश की सेवा करना चाहती है।

Share This Article