गिरिडीह में स्कूटी से गिरकर घायल हुईं शिक्षिका

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: गिरिडीह जिले (Giridih) के तिसरी-चंदौरी मुख्य मार्ग पर 1 महिला स्कूटी से गिरकर गंभीर रुप से जख्मी हो गई।

बता दें की महिला चंदौरी कन्या मध्य विद्यालय की शिक्षिका सुदीप्ता कुमारी हैं।

चलती स्कूटी (Scooty) से सड़क पर गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी है।

बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) तिसरी लाया गया, जहां डॉ. जैनेन्द्र ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

मगर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।

घटना के वक्त महिला अपने पति संजय कुमार के साथ स्कूटी पर सवार होकर विद्यालय जा रही थी, तभी सड़क पर सिर के बल गिर पड़ी।

Share This Article