भारतीय टीम की मुस्कान बरकरार, पाकिस्तान 228 रनों से हारा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

IND vs PAK : टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने पाक के खिलाफ 228 रन से बड़ी जीत हासिल की है।

वनडे इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की पाकिस्तान पर यह सबसे बड़ी जीत है।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और लोकेश राहुल के शतक की बदौलत दो विकेट खोकर 356 रन बनाए।

इसके जवाब में पाक की टीम 8 विकेट पर 128 रन ही बना पाई और मैच 228 रन से हार गई। चोटिल हारिस रऊफ और नसीम शाह बल्लेबाजी के लिए नहीं आए।

ऐसे में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में आठ विकेट पर 128 रन ही बना सकी।

Share This Article