रांची के लिए दिल्ली से उड़ान भरते ही IndiGo की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, तुरंत लौटकर…

शनिवार को दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भर रही इंडिगो की फ्लाइट में तुरंत तकनीकी खराबी आ गई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली/रांची : शुक्रवार को पटना से उड़ान भरते ही इंडिगो फ्लाइट (IndiGo Flight) का एक इंजन बंद हो गया था, जिसके कारण तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) कराई गई।

शनिवार को दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भर रही IndiGo की फ्लाइट में तुरंत तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद विमान को वापस दिल्ली मैं इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) कराई गई।

पायलट की सूझबूझ से यात्रियों की बची जान

पायलट की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2172 दिल्ली से रांची की उड़ान पर थी, तभी विमान में तकनीकी खराबी आ गई।

इसके बाद विमान को एहतियात के तौर पर दिल्ली वापस बुला लिया गया। इंडिगो फ्लाइट शेड्यूल के अनुसार, यह विमान में 180 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

इस फ्लाइट को ग्राउंडेड करने के बाद यात्रियों को लाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गयी। एयरपोर्ट प्रबंधन (Airport Management) से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट से यात्रियों को दूसरे विमान से 12.35 बजे रांची लाया गया।

Share This Article