देवघर DC के साथ तीर्थ पुरोहितों ने किया विचार-विमर्श

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर:  आसन्न श्रावणी मेले की तैयारियों एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के देवघर आगमन को लेकर स्थानीय तीर्थ पुरोहित एवं पंडा धर्मरक्षणी सभा के अध्यक्ष, महामंत्री व सदस्यों ने डीसी मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान उपायुक्त ने राजकीय श्रावणी मेला (State Shravani Mela) की तैयारियों एवं आगामी 12 जुलाई को प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के संबंध में विमर्श किया।

सावधानियों से सभी को अवगत कराया

साथ ही बाबा मंदिर में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों से सभी को अवगत कराया।

उन्होंने राजकीय श्रावणी मेला,2022 के दौरान श्रद्धाव्यवस्थाओं लुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं व सुविधाओं (Systems And Facilities) पर विस्तृत चर्चा भी की।

Share This Article