आंख में परेशानी की वजह से PM के सामने भाषण देते बार-बार अटके थे Tejashwi

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) के शताब्दी समारोह में 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के समक्ष छोटे से भाषण को पढ़ते हुए प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) कई बार अटक गए थे।

ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि, आंख में आई परेशानी की वजह से तेजस्वी यादव मंच पर लिखा हुआ भाषण नहीं पढ़ पाये।

कार्यकर्ताओं और समर्थकों को उस वक्त निराशा हुई

उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जब बिहार विधानसभा के कार्यक्रम में शामिल होने आए तो विधानसभा के मंच पर उनके साथ तेजस्वी यादव को भी जगह मिली थी।

तेजस्वी यादव से उम्मीद पाले बैठे उनके पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं और समर्थकों को उस वक्त निराशा हुई, जब तेजस्वी छोटे से संबोधन के दौरान बार-बार अटकते रहे।

Share This Article