झारखंड में 44 डिग्री सेल्सियस पार किया टेंपरेचर, दिन में हीट वेव के कारण…

गुरुवार को भी राजधानी समेत कई स्थानों पर लू चल सकती है। दोपहर बाद शाम होते ही आसमान में बादल छाने का दौर शुरू हो जाएगा

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Jharkhand में गर्मी अपने रौद्र रूप के साथ प्रभाव को बढ़ा रही है। तापमान (Temperature) रोज कुछ न कुछ बढ़ रहा है।

गर्मी से राहत की संभावना नहीं दिख रही है। संताल और कोल्हान प्रमंडल में दिन में लू (Loo) चल रही है।

राज्य में बुधवार को गोड़्डा और जमशेदपुर (Jamshedpur) का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार रहा।

जमशेदपुर का पारा 44.1 तक पहुंच गया है। गोड्डा का तापमान 44.7°C दर्ज किया गया। यह 45 तक पहुंच गया था।

राजधानी का अधिकतम तापमान 40.0° दर्ज किया है। मेदिनीनगर, पाकुड़, देवघर आदि जिलों का तापमान 43 डिग्री पार चल रहा है।

21 अप्रैल को बादल छाने और हल्की-फुल्की बारिश के आसार

गुरुवार को भी राजधानी समेत कई स्थानों पर लू चल सकती है। दोपहर बाद शाम होते ही आसमान में बादल छाने का दौर शुरू हो जाएगा।

राज्य में 21 को कई जगहों पर बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार व्यक्त किए गए हैं।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, राजस्थान के गर्म जलवायु से होकर आ रही पश्चिमी हवा के कारण हीट वेव (Heat Wave) जैसी स्थिति बन गई है।

प्रमुख शहरों का टेंपरेचर (डिग्री में)

शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 40.0 24.9
जमशेदपुर 44.1 25.9
मेदिनीनगर 43.8 24.1
बोकारो 41.5 28.6
चतरा 40.3 22.0
देवघर 43.8 26.2
गढ़वा 42.7 22.9
गिरिडीह 41.9 27.5
गोड़्डा 44.7 23.7
पाकुड़ 43.7 23.6
साहिबगंज 42.3 24.6
सिमडेगा 41.5 21.2
प सिंहभूम 41.2 23.4

TAGGED:
Share This Article