झारखंड में लगातार बढ़ रहा तापमान, गर्मी से लोग बेहाल

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में तापमान लगातार बढ़ रहा है। यहां के लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं।राज्य के अलग-अलग शहरों में लगातार तापमान बढ़ रहा है।

कुछ जिले हीट वेव की चपेट में हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और गिरिडीह जिले में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में लू का असर बढ़ने से इसका चार पांच दिनों तक झारखंड में भी असर देखने को मिल रहा है।

रांची में 15 मार्च से अब तक हीट वेव का असर देखने को मिल रहा है और अधिकतम तापमान के जो पूर्वानुमान हैं, उसके मुताबिक 17 अप्रैल तक तापमान 40 के पार पहुंच जाएगा। रांची का गुरुवार को अधिकतम 40 डिग्री जबकि न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस है।

येलो अलर्ट जारी

 

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब राजधानी रांची में इतनी गर्मी के बाद भी बारिश की एक बूंद नहीं बरसी है।

मौसम विभाग ने भी पूर्वानुमान किया है। इसमें कहा गया कि अप्रैल माह भी शुष्क रहेगा और बारिश होने की संभावना कम ही है। राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में हीट वेव चलने का पूर्वानुमान है। इन हिस्सों में हीट वेव को ले मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

अभिषेक आनंद के अनुसार अगले चार पांच दिनों तक राजधानी का तापमान 40 डिग्री को पार कर जाएगा। हालात यही रहा तो राजधानी में 56 वर्षों के बाद अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

उल्लेखनीय है कि अब तक यानी मार्च अप्रैल में रांची का तापमान 40 के पार नहीं गया है लेकिन जो पूर्वानुमान किया गया है उसके मुताबिक अगले चार दिनों में तापमान 40 के आंकड़े को पार कर सकता है।

शहर के बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि एक वक्त था जब रांची हिल स्टेशन थी लेकिन अब वही रांची हीट स्टेशन बन गई।

पहले रांची में गर्मी बढ़ते ही बारिश होती थी और तपिश भी कम हो जाती थी लेकिन मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर सभी हिस्सों में देखने को मिल रहा है।

Share This Article