1 दिसंबर से बैंक अपने नियमों में करने जा रहे ये बड़े बदलाव! आपकी जेब पर पड़ेगा सकता है सीधा असर, जानें डिटेल्स

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहकों के लिए काम की खबर है।

बैंक अपने अकाउंट होल्डर्स को तगड़ा झटका देने वाला है। दरअसल, बैंक ने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों (Savings Account Interest Rates) में बदलाव करने का फैसला किया है।

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) 1 दिसंबर से सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों को घटाएंगा। PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है।

बैंक के बचत खातों पर ब्याज

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, पीएनबी बैंक के बचत खातों पर सालाना 2.90 फीसदी से घटाकर 2.80 फीसदी करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले का असर नए और पुराने दोनों ग्राहकों पर पड़ेगा।

1 दिसंबर से बैंक अपने नियमों में करने जा रहा है बदलाव! जिससे आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए डिटेल्स

कितने बैलेंस पर मिलेगा कितना ब्‍याज

1 दिसंबर 2021 से बचत खाते में 10 लाख रुपये से कम सेविंग अकाउंट बैलेंस के लिए सालाना ब्याज दर 2।80 फीसदी होगी। वहीं, 10 लाख रुपये और इससे ज्यादा के लिए सालाना ब्याज दर 2।85 फीसदी होगी।

सरकारी बैंकों में ब्याज दरें

बैंक ब्याज दर (%)

आईडीबीआई बैंक 3 फीसदी – 3.25 फीसदी

केनरा बैंक 2.90 फीसदी – 3.20 फीसदी

बैंक ऑफ बड़ौदा 2.75 फीसदी- 3.20 फीसदी

पंजाब एंड सिंध बैंक 3.10 फीसदी

प्राइवेट बैंक कितना दे रहे ब्याज?

बैंक ब्याज दर (%)

एचडीएफसी बैंक 3 – 3.5 फीसदी

आईसीआईसीआई बैंक 3 – 3.5 फीसदी

कोटक महिंद्रा बैंक 3.5 फीसदी

इंडसइंड बैंक 4 – 5 फीसदी

Share This Article