Latest Newsक्राइमलोहरदगा में मानसिक रूप से बीमार युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी...

लोहरदगा में मानसिक रूप से बीमार युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी का शव रेल लाइन से बरामद हुआ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में बीती रात मानसिक रूप से बीमार युवती के साथ हुई दुष्कर्म (Rape) की घटना के आरोपी का शव लोहरदगा-रांची रेल लाइन (Lohardaga-Ranchi rail line) से बरामद हुआ है।

यह शव लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के भटखिजरी गांव के समीप बरामद किया गया है।

मृतक की पहचान भक्सो बड़का टोली निवासी स्वर्गीय एतवा उरांव के पुत्र दशरथ उरांव (50 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना रविवार की रात लगभग 7:30 बजे की बताई जा रही है।

मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई आरोपी की मौत

शव (Dead Body) को RPF और सदर थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह बरामद किया है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी की चपेट में आने से दशरथ की मौत हुई है।

हालांकि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल (Lohardaga Sadar Hospital) भेज दिया है।

RPF, सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दशरथ उरांव के विरुद्ध महिला थाने में रविवार की रात मानसिक रूप से बीमार युवती (mentally ill girl) के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद महिला थाना आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर संभावित स्थानों पर छापेमारी भी कर रही थी।

हालांकि आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था। इस बीच सोमवार को आरोपी का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया। फिलहाल महिला थाना पुलिस, सदर थाना पुलिस और RPF तीनों ही इस मामले की जांच में जुटी है।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...