हादसे की शिकार हो गई गिरिडीह से रांची जा रही बस, जख्मी हो गए 18 यात्री

शनिवार को बगोदर हजारीबाग NH 522 पर जमुआ से रांची जा रही विजय रथ यात्री बस हादसे की शिकार हो गई। बस में रखो पीछे से टक्कर मार दी। हादसा टाटीझरिया थाना क्षेत्र के रोल पत्थर के पास पर हुआ।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : शनिवार को बगोदर हजारीबाग NH 522 पर जमुआ से रांची जा रही विजय रथ यात्री बस हादसे की शिकार हो गई। बस में रखो पीछे से टक्कर मार दी। हादसा टाटीझरिया थाना क्षेत्र के रोल पत्थर के पास पर हुआ।

इस हादसे में 18 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को विष्णुगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया।

जो यात्री गंभीर रूप से घायल थे, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

फेल हो गया बस का ब्रेक

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो विजय रथ बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। बस का ब्रेक फेल होने के कारण ऐसा हुआ।

इस टक्कर से बस का सामने वाला शीशा टूट कर बिखर गया। बिखरे शीशे के टुकड़े से कुंती देवी नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया जाता है कि उनका गला आंशिक रूप से कट गया है। अन्य यात्री भी धक्का लगने के कारण घायल हो गए।

Share This Article