देश का Export अप्रैल में 24 फीसदी बढ़कर 38.19 अरब डॉलर पर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन जंग के बीच निर्यात(Export) के र्मोचे पर अच्छी खबर है। चालू वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के पहले महीने में भारतीय वस्तुओं के निर्यात में 24.22 फीसदी का इजाफा हुआ है। देश में निर्मित वस्तुओं का निर्यात अप्रैल, 2022 में बढ़कर 38.19 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।वाणिज्य मंत्रालय ने जारी बयान के मुताबिक पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक और रसायन उत्पादों जैसे क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन से अप्रैल में निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश का निर्यात अप्रैल महीन में 24.22 फीसदी बढ़कर 38.19 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान देश का आयात भी 26.55 फीसदी बढ़कर 58.26 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

अप्रैल, 2022 में व्यापार घाटा बढ़कर 20.07 अरब डॉलर हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 15.29 अरब डॉलर पर था।उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान देश का कुल निर्यात बढ़कर 419.65 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि आयात भी बढ़कर 611.89 अरब डॉलर रहा।

आयात और निर्यात के बीच के इस अंतर की वजह से व्यापार घाटा 192.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में व्यापार घाटा 102.63 अरब डॉलर रहा था।

Share This Article