Homeबिहारघर के बाहर सोए BJP नेता को गोली मारकर अपराधियों ने सुला...

घर के बाहर सोए BJP नेता को गोली मारकर अपराधियों ने सुला दी मौत की नींद, जमीन विवाद में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

छपरा: Bihar के सारण जिला के सहाजितपुर थाना (Sahajitpur Police Station) क्षेत्र में अपराधियों ने घर के बाहर सोए BJP के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

पुलिस के अनुसार, सिसई गांव निवासी मनोज कुमार ठाकुर सोमवार की रात अपने घर के बाहर सो रहे थे।

रात के करीब दो बजे बाइक पर सवार होकर 2 अज्ञात अपराधी आए और उनके सिर और पेट में गोली मार दी।

गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनकर घर के बाहर लोग जुटे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है।

मृतक मनोज BJP के बनियापुर मंडल अध्यक्ष थे

सहाजितपुर के थाना प्रभारी सूरज कुमार ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम (Postmortem) के लिए अस्पताल भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

प्रथम दृष्ट्या इसे जमीनी विवाद से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।

मृतक मनोज BJP के बनियापुर मंडल अध्यक्ष भी थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हत्या के मामले की गंभीरता से सभी कोणों से जांच कर रही है।

मृतक के परिवार की तरफ से अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...