Latest NewsUncategorizedमणिपुर में नहीं थम रही हिंसा की आग, इंटरनेट सेवा पर बैन...

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा की आग, इंटरनेट सेवा पर बैन इतने दिन और बढ़ा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

इंफाल : मणिपुर में हिंसा (Violence in Manipur) की ताजा घटनाओं के बीच प्रशासन ने पूरे इलाके में इंटरनेट सेवा (Internet Service) पर प्रतिबंध पांच दिन बढ़ा दिया गया है।

सरकार ने राज्य में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था (Peace and Public Order) को बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध बढ़ा है।

दरअसल, मणिपुर में हिंसा की घटनाओं के बाद 3 मई की शाम को इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाया गया था। पहले दिन केवल मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन 4 मई को प्रतिबंध को सभी प्रकार के इंटरनेट पर बढ़ा दिया गया।

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा की आग, इंटरनेट सेवा पर बैन इतने दिन और बढ़ा-The fire of violence is not stopping in Manipur, ban on internet service extended for so many days

इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई

इसी बीच सरकार ने शुक्रवार को फिर एक बार इंटरनेट सेवा (Internet Service) पर प्रतिबंध 5 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। यह आदेश कांगपोकपी जिले में सुरक्षाबलों और संदिग्ध दंगाइयों के बीच गोलीबारी के एक दिन बाद आया है।

इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। मणिपुर सरकार ने कहा कि राज्य में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था (Peace and Public Order) में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए यह आदेश जारी किया गया है।

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा की आग, इंटरनेट सेवा पर बैन इतने दिन और बढ़ा-The fire of violence is not stopping in Manipur, ban on internet service extended for so many days

इंटरनेट सेवाएं पर अगले 5 जुलाई तक रोक लगा दी गयी

इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाने वाले आदेश में कहा गया कि कुछ असामाजिक तत्व (Anti-social elements) जनता की भावनाएं भड़काने वाली तस्वीरें, नफरत भरे भाषण, नफरत भरे वीडियो संदेश प्रसारित करने के लिए बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

इसको देखते हुए इंटरनेट सेवाएं (Internet Services) पर अगले 5 जुलाई तक रोक लगा दी गयी है। आदेश में कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...