भारत

आज रात 08 बजकर 44 मिनट से शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें क्या करने से होगा लाभ, गर्भवती महिलाएं…

Lunar Eclipse : साल का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) आज लगने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार यह Lunar Eclipse आज रात 08 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगा जो देर रात 01 बजकर 01 मिनट पर खत्म हो जाएगा।

यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जिसे पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) भी कहा जाता है। 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण (Buddha Purnima and Lunar Eclipse) का एक साथ दुर्लभ संयोग है। यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लग रहा है।

इस चंद्र ग्रहण से पश्चिमी देशों (Western Countries) में समस्याए बढ़ सकती हैं। प्राकृतिक आपदाओं की संभावना भी बढ़ेगी।

वायुयान दुर्घटना और अग्नि से आपदा हो सकती है। महिला राजनीतिज्ञों (Women Politicians) को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। इस समय न्यायालय से कोई महत्वपूर्ण निर्णय आ सकता है।

आज रात 08 बजकर 44 मिनट से शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें क्या करने से होगा लाभ, गर्भवती महिलाएं...-The first lunar eclipse of the year will start tonight at 08:44, know what will be beneficial, pregnant women...

ग्रहण काल में क्या करने से होगा लाभ

1- ग्रहणकाल में मंत्र जाप, स्तुति करें।
2- ग्रहणकाल (Eclipse Period) में ध्यान करना लाभकारी माना जाता है।
3- ग्रहणकाल में की गई पूजा, निश्चित रूप से स्वीकार होती है।
4- अगर कोई मंत्र सिद्ध करना चाहते हैं या दीक्षा लेना चाहते हैं तो ग्रहण के बाद स्नान करके किसी निर्धन (Poor) को कुछ दान करें।

आज रात 08 बजकर 44 मिनट से शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें क्या करने से होगा लाभ, गर्भवती महिलाएं...-The first lunar eclipse of the year will start tonight at 08:44, know what will be beneficial, pregnant women...

चंद्र ग्रहण की अवधि

यह ग्रहण रात 8 बजकर 44 मिनट से लेकर मध्य रात्रि करीब 01 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। इस Lunar Eclipse  की अवधि लगभग 04 घंटे 15 मिनट की होगी।

साथ ही चंद्र ग्रहण तुला राशि (Libra) में लगना जा रहा है और यहां चंद्रमा केतु की युति बन रही है। ऐसे में चंद्रमा की पहली दृष्टि मेष राशि पर होगी।

इसलिए इस चंद्र ग्रहण से मेष और तुला राशि (Aries and Libra) वालों को सावधान रहना होगा।

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं रखें इस बातों का ध्यान

1- चंद्रग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
2- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खाना पकाने या खाने से बचना चाहिए।
3- गर्भवती महिलाएं भूलकर भी चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

आज रात 08 बजकर 44 मिनट से शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें क्या करने से होगा लाभ, गर्भवती महिलाएं...-The first lunar eclipse of the year will start tonight at 08:44, know what will be beneficial, pregnant women...

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या नहीं करें

1- चंद्र ग्रहण के दौरान क्रोध न करें, क्रोध करने से अगले 15 दिन आपके लिए खतरनाक हो सकते हैं।

2- चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन ग्रहण न करें। साथ ही पूजा पाठ (Prayer) करना भी वर्जित माना जाता है।

3- चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी सुनसान जगह या श्मशान भूमि (Cremation Ground) के पास नहीं जाना चाहिए। इस दौरान नकारात्मक शक्तियां काफी ज्यादा हावी रहती हैं।

4- चंद्र ग्रहण के दौरान व्यक्ति को किसी भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) अधिक रहती है।

5-ग्रहण की अवधि में पति-पत्‍नी को शारीरिक संबंध (Physical Relationship) नहीं बनाने चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की सुख-शांति खराब हो सकती है।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें

1- चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) के दौरान सिर्फ भगवान के मंत्रों का जप करना चाहिए, जो कि दस गुना फलदायी माना जाता है।

2- चंद्र ग्रहण के बाद शुद्ध जल से स्नान करके, गरीबों का दान देना चाहिए।

3- चंद्र ग्रहण के बाद पूरे घर को शुद्ध करना चाहिए। ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मक शक्तियां (Negative Forces) दूर हो जाती है।

4- ग्रहण के समय गायों को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरत मंदों को वस्त्र दान (Clothing Donation) देने से अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है।

कहां कहां दिखेगा ये चंद्र ग्रहण

05 मई को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल (Sutak Period) भी मान्य नहीं होगा।

लेकिन यह चंद्र ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका (Antarctica) जैसी जगहों पर दिखाई देगा।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker