झारखंड : पत्नी ने कहा- अब जीने का नहीं करता मन, चलो तुम्हें मार ही डालता हूं बोल पति ने उतार दिया पत्नी को मौत के घाट

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा हजारीबाग: विवाद के बाद पति राहुल ने पत्नी से कहा कि जब जीने का मन नहीं करता है तो क्यों जी रही हो? यह कहने के बाद उसने आंगन में रखा पटरा उठाया और पत्नी का गला दबा दिया।

इस घटना को अंजाम एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

बता दें कि मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांव डेमोटांड़ में सन साइन पोल फैक्ट्री में काम करने वाले राहुल मेहता ने पत्नी ज्योति कुमारी (24) की गला दबाकर हत्या कर दी।

झगड़े से परेशान पत्नी ने पति से कहा था कि कलह से ऊब चुकी हूं। अब जीने का मन नहीं करता।

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से स्पाइसजेट एयरलाइंस की दो उड़ानें शुरू

इस पर पति ने कहा कि ऐसा है तो चलो तुम्हें मार ही डालता हूं। यह कह पति ने लकड़ी के पटरे से पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

When love story of Godman, aristocratic woman turned into murder most foul-  The New Indian Express

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने हत्यारे पति राहुल मेहता को हिरासत में ले लिया है।

रांची में शादीशुदा ने की आत्महत्या, 2014 में हुई थी शादी

बताया जाता है कि राहुल मेहता व ज्योति कुमारी के बीच शुक्रवार की रात ही पारिवारिक विवाद हुआ था।

Read more about 2012 Delhi Nirbhaya case Jagran Special

शनिवार की सुबह भी दोनों में झगड़ा हुआ। दिन के करीब 11 बजे पत्नी ने आत्महत्या करने की बात कही।

पति ने आवेश में आकर लकड़ी से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

Patna AIIMS इलाजरत जीतन राम मांझी की सेहत में सुधार

दोनों के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। एक तीन साल की बेटी व डेढ़ साल का पुत्र है।

राहुल मेहता की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जाती है। वह गया के नया शहर का रहने वाला है, उसका ससुराल हजारीबाग जिला के बोंगा में है।

थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि पारिवारिक कारणों से राहुल और ज्योति के बीच अक्सर विवाद होता था।

शनिवार रात भी पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article