रांची मेन रोड में घटित घटना अत्यंत ही दुखद: राजेश ठाकुर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के मेन रोड (Main road) में घटित घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है।

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि ऐसी परिस्थिति में हमें धैर्य और संयम से काम लेना होगा। हम जानते हैं कि झारखंड के लोग अमन पसंद है वो समझेंगे।

धैर्य के साथ सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना हमारा कर्तव्य

ठाकुर (Thakur) ने कहा कि हम सभी नेताओं को अनर्गल बयानबाज़ी से बचना चाहिए। हमें यह भी समझना होगा कि आख़िर ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हुई।

इस घटना के तह तक जाना होगा और यह समझना होगा कि इस तरह की घटनाओं में वृद्धि क्यों हो रही है।

उन्होंने कहा कि एक दूसरे के धर्म (Religion) का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। धैर्य के साथ सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना हमारा कर्तव्य है।

Share This Article