Homeझारखंडझारखंड विधानसभा में गूंजा आवारा कुत्तों के आतंक का मुद्दा

झारखंड विधानसभा में गूंजा आवारा कुत्तों के आतंक का मुद्दा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र (Jharkhand Assembly Budget Session) के तीसरे दिन कुत्तों के आतंक (Terror Of Dogs) पर सदन में देर तक चर्चा हुई। सदन में सभी विधायकों ने प्रश्नसकाल के दौरान शहर में कुत्तोंं के आतंक का मामला उठाया।

बीजेपी विधायक बिरंचि नारायण (BJP MLA Biranchi Narayan) ने कहा कि बोकारो ओर रांची शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग काफी डरे रहते हैं। कभी भी किसी के साथ बड़ा हादसा हो सकता है।

रांची में हर दिन दिन 300 मरीज डॉग बाइट सेंटर (Dog Bite Center) पहुंच रहे हैं। अगर सरकार के पास आवारा कुत्तों से निपटने की व्यवस्था नहीं है, तो नागालैंड से लोगों को बुला लें। इस पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि सरकार ने नगर निगम को इस दिशा में आदेश दे दिया है।

BJP विधायक नवीन जायसवाल (Naveen Jaiswal) ने कहा कि नगर विकास विभाग को एक आदेश जारी करना चाहिए कि‍ सभी नगर निगम में एक-एक गाड़ी खरीदी जाय, ताकि कुत्तों को वैक्सीनेट किया जाए।

कुत्तों के आतंक पर सदन में काफी देर तक हुई चर्चा

माले विधायक विनोद सिंह ने कहा कि कई राज्यों में कानून है कि अगर कुत्ते के काटने से मौत होती है तो मुआवजा मिलती है, लेकिन झारखंड में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

वहीं JMM विधायक मथुरा महतो (JMM MLA Mathura Mahto) ने कहा कि ये सवाल बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन बोकारो से आवारा कुत्तों को पकड़ कर धनबाद में छोड़ देते हैं। यह भी व्यवस्था हो की कुत्तों को पकड़ कर दूसरे जिलों में ना छोड़ा जाए।

हमलोग पहले हाथी से परेशान थे और अब कुत्तों से परेशान हैं। विधायक अपर्णा सेन गुप्ता (Aparna Sen Gupta) ने कहा कि विधानसभा में भी चार-पांचआवारा कुत्ते हैं। जब वो सुबह आती हैं तो डर लगता है। कुत्तों के आतंक पर सदन में काफी देर तक चर्चा हुई।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...