IED ब्लास्ट में घायल हुए जवान की रांची मेडिका में हुई सर्जरी, दो घायल और जवानों की होगी सर्जरी

News Desk
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) जिले के टोंटो थाना (Tonto Police Station) क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल में IED ब्लास्ट (IED Blast) में घायल जवान भरत सिंह राय (Bharat Singh Rai) के सिर की सर्जरी की गई है।

सभी जवानों का इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा

मेडिका के सर्जन डॉक्टर गौतम चंद्रा ने बताया कि बुधवार देर रात भरत सिंह राय के सिर की सर्जरी (Surgery) की गई। अन्य दो जवानों की भी सर्जरी की जाएगी।

IED ब्लास्ट में मुकेश कुमार सिंह का बायां पैर जख्मी हुआ है। अजय लिंडा के जांघ, पैर और गर्दन में चोट आई है।

जबकि भरत सिंह राय का बायां पैर और सिर जख्मी है। सभी का इलाज चल रहा है।

सभी जवानों का इलाज मेडिका अस्पताल (Medica Hospital) में चल रहा है।

डॉक्टर गौतम चंद्रा और डॉक्टर राकेश अग्रवाल की देखरेख में जवानों का इलाज चल रहा है। सभी घायल जवान सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के 6 जवान घायल

उल्लेखनीय है कि बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) के तुम्बाहाका जंगल के समीप CPI (माओवादी) नक्सलियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ के बाद IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के 6 जवान घायल हो गए थे।

छह घायल जवान को हेलिकॉप्टर से रांची लाकर मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया था।

घायल जवानों में अजय लिंडा, शाहरुख खान (Shahrukh Khan), भरत सिंह राय, मुकेश कुमार सिंह, आलोक दास और बीरपाल सिंह तोमर शामिल थे।

Share This Article