Latest Newsझारखंडलव जिहाद की पीड़ित भागलपुर की मॉडल आज फिर पहुंच सकती है...

लव जिहाद की पीड़ित भागलपुर की मॉडल आज फिर पहुंच सकती है रांची,क्योंकि…

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: चांद दिन पहले रांची (Ranchi) में लव जिहाद (Love Jihad) का मामला सामने आया था।

मुंबई में दर्ज प्राथमिकी वहां की पुलिस ने रांची पुलिस (Ranchi Police) के पास ट्रांसफर किया था। उसके बाद यहां FIR दर्ज हो गई थी।

अब ऐसा सुनने में आ रहा है कि रांची में लव जिहाद की शिकार भागलपुर (Bhagalpur) की मॉडल (Model) से एक बार फिर पुलिस पूछताछ कर सकती है।

मॉडल ने 3 से 4 दिनों में रांची आने की बात कही

पीड़ित मॉडल मंगलवार को रांची जा सकती है। रांची आने के बाद उसका बयान लिया जाएगा। मेडिकल जांच भी करायी जाएगी।

गोंदा थाना (Gonda Police Station) प्रभारी रवि ठाकुर का कहना है कि पीड़ित मॉडल ने आज रांची आने की बात कही है।

इस मामले में मॉडल के रांची आने के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्पेशल टीम गई थी मुंबई, रिकॉर्ड में है आरोपी और पीड़िता का बयान

बता दें कि रांची के गोंदा थाने में मामला दर्ज करने के बाद यहां से स्पेशल टीम मुंबई गई थी। पीड़ित मॉडल से बयान लिया गया था।

इसके बाद पुलिस ने मॉडल को रांची आने को कहा। मॉडल ने 3 से 4 दिनों में रांची आने की बात कही थी।

बताया जा रहा है कि आज पीड़िता मॉडल रांची आ सकती है।

अपने आरोप में मॉडल ने बताया है, “एक्टिंग और मॉडलिंग का सपना लेकर यश मॉडल स्कूल में एडमिशन लिया था। सीखते- सीखते इसी जगह काम भी शुरू कर दिया। यहीं तनवीर से मुलाकात हुई। मैंने वहां डेढ़ साल काम किया इस दौरान कई तरह की मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ा। शारीरिक शोषण भी किया गया” तनवीर ने आरोपों पर कहा, “उसने व्यापार में मेरा नुकसान किया है। मैंने पैसे मांगे तो अब मुझ पर आरोप लगा रही है। उसने मेरी न्यूड तस्वीर भी वायरल की है। वो लव जिहाद का सहारा ले रही है। मैं मुस्लिम हूं इसलिए मुझ पर इस तरह का आरोप लगाया जा रहा है। मेरा उहसे कोई संबंध नहीं है। उसके दोस्त सरबजोत सिंह, राहुल जैसे लोग इसमें शामिल हैं।”

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...