झारखंड में फिर बदलने वाला है मौसम का मूड, कहीं बारिश, कहीं वज्रपात का…

ऐसी ही स्थिति पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) के कुछ जिलों और संताल परगना के साहिबगंज (Sahibganj) और गोड्डा की बताई जा रही है

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : चंद दिनों से झारखंड (Jharkhand) के मौसम का मूड खुशनुमा कहा जाएगा। मई के महीने में गर्मी बहुत कम पड़ रही है।

अब कहा जा रहा है कि फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

कहीं बारिश तो कहीं वज्रपात (Thunderclap) को लेकर मौसम विभाग (Weather Department) ने अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की ओर से चतरा, हजारीबाग, जामताड़ा और कोडरमा में बारिश का अलर्ट है। तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। वज्रपात भी संभव है।

ऐसी ही स्थिति पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) के कुछ जिलों और संताल परगना के साहिबगंज (Sahibganj) और गोड्डा की बताई जा रही है।

तापमान में गिरावट, मौसम सुहाना

राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में बुधवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है।

इस कारण गुरुवार का मौसम कुल मिलाकर सुहावना बना रहा। गुरुवार को मौसम सुहाना बना हुआ है।

धूप में गर्मी महसूस नहीं हुई। बता दें कि 20 अप्रैल को झारखंड में आए मौसम में बदलाव का असर अभी तक बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, शुक्रवार से आसमान साफ होगा। मौसम अनुकूल बना रहेगा।

Share This Article