झारखंड

झारखंड में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 52 हुई, 2 हजार सैंपल की जांच में मिले नए कोरोना पॉजिटिव

राज्य के 52 एक्टिव केस में पश्चिम सिंहभूम, चतरा और दुमका में एक-एक, जामताड़ा और धनबाद में दो-दो, पूर्वी सिंहभूम में चार, देवघर में नौ और रांची में 32 संक्रमित मरीज हैं

रांची: कोरोना (Corona) के मामलों में हो रहे इजाफा के बीच झारखंड में भी हर दिन कोरोना के नए मामले मिल रहे हैं।

मंगलवार को राज्य में दो हजार सैंपल की जांच की गई, जिनमें सात नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। हालांकि, इस बीच छह कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। इसके बाद झारखंड में कोरोना एक्टिव केस (Corona Active Case) की संख्या 52 हो गई है।

रांची में मंगलवार को सबसे ज्यादा छह नए संक्रमित मिले हैं, जबकि एक नया केस पूर्वी सिंहभूम से मिला है। इस दौरान तीन कोरोना संक्रमित मरीज रांची में और तीन पूर्वी सिंहभूम में ठीक हुए हैं।

अभी राज्य के 52 एक्टिव केस में पश्चिम सिंहभूम, चतरा और दुमका में एक-एक, जामताड़ा और धनबाद में दो-दो, पूर्वी सिंहभूम में चार, देवघर में नौ और रांची में 32 संक्रमित मरीज हैं।

झारखंड में अब तक हुए कोरोना टेस्ट

झारखंड (Jharkhand) में अभी तक 2 करोड़ 20 लाख 59 हजार 981 सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए गए हैं, जिसमें दो करोड़ 20 लाख 59 हजार 171 सैंपल की जांच हुई है।

अब तक हुए जांच में चार लाख 35 हजार 418 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से चार लाख 30 हजार 47 कोरोना संक्रमित रिकवर हो गए। इस जानलेवा वायरस से अब तक 5319 लोगों की मौत हुई है।

झारखंड में कोरोना वैक्सीनेशन

राज्य में 12 से 14 वर्ष के कुल 15 लाख 94 हजार बच्चों में 775395 यानी 49 फीसदी ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज और दो लाख 57 हजार 378 यानी 16 फीसदी ने दूसरा डोज लिया है।

15-17 वर्ष वाले कुल 23 लाख 98 हजार किशोरों में 14,55,244 यानी 61 फीसदी ने पहला और आठ लाख 47 हजार 634 यानी 35 फीसदी ने दूसरा डोज ले लिया है।

इसी तरह 18 प्लस में 2 करोड़ 10 लाख 46 हजार 83 लोगों में सभी ने पहला और एक करोड़ 54 लाख 37 हजार 673 यानी 73 फीसदी ने वैक्सीन (Vaccine) का दूसरा डोज ले लिया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker