Latest Newsझारखंडरांची के लोगों को 3 फ्लाईओवर की मिलेगी सौगात, जानें अबतक फ्लाईओवर...

रांची के लोगों को 3 फ्लाईओवर की मिलेगी सौगात, जानें अबतक फ्लाईओवर का काम कितना हुआ पूरा?

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: Ranchi के लोगों को 2024 में तीन फ्लाई ओवर (Fly Over) की सौगात मिलेगी। रांची में इन दिनों एक साथ तीन Fly Over का निर्माण किया जा रहा है।

फ्लाईओवर निर्माण से शहर में जाम की समस्या से काफी हद तक मुक्ति मिल सकेगी। साथ ही शहर की रफ्तार और तेज हो जायेगी।

रांची के लोगों को 3 फ्लाईओवर की मिलेगी सौगात, जानें अबतक फ्लाईओवर का काम कितना हुआ पूरा?- The people of Ranchi will get the gift of 3 flyovers, know how much the work of the flyover has been completed so far?

रातू रोड फ्लाईओवर का काम भी आगे बढ़ गया

रांची में कांटाटोली फ्लाईओवर का काम कई साल पहले शुरू हुआ था लेकिन अब इसमें रफ्तार दिख रही है। सिरमटोली चौक से डोरंडा राजेंद्र चौक (Doranda Rajendra Chowk) तक फ्लाईओवर का काम छह महीने पहले ही शुरू हुआ है लेकिन इसमें भी काफी तेजी दिख रही है।

रातू रोड फ्लाईओवर का काम भी आगे बढ़ गया है। फ्लाईओवर निर्माण में जुटे इंजीनियरों का कहना है कि 2024 तक राजधानी को तीन फ्लाईओवर की सौगात मिल जाएगी।

रांची के लोगों को 3 फ्लाईओवर की मिलेगी सौगात, जानें अबतक फ्लाईओवर का काम कितना हुआ पूरा?- The people of Ranchi will get the gift of 3 flyovers, know how much the work of the flyover has been completed so far?

कांटाटोली फ्लाईओवर का करीब 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका

कांटाटोली फ्लाईओवर का करीब 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है जबकि सिरमटोली चौक से डोरंडा राजेंद्र चौक तक फ्लाईओवर का काम महज चार महीने पहले से शुरू हुआ है।

अब तक 20 प्रतिशत का काम पूरा कर लिया गया है। रातू रोड फ्लाईओवर का काम भी लगभग 30 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

फ्लाईओवर की लंबाई करीब 2.24 किलोमीटर

कांटाटोली फ्लाईओवर में 44 पिलर का निर्माण होना है, जिसमें 32 पीलर खड़े हो गए है। अब अगले महीने से स्लोपिंग का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

इस फ्लाईओवर की लंबाई करीब 2.24 किलोमीटर है। निर्माण कार्य में जुटे इंजीनियरों ने बताया कि अगले 15 दिनों में रांची के बहुबाजार चौक से कांटाटोली के बीच स्लोपिंग का काम शुरू हो जाएगा।

स्लोपिंग का काम जुलाई तक शुरू हो जाएगा

रांची में पिस्का मोड़ से रातू रोड के बीच बन रहे फ्लाईओवर (एलिवेटेड रोड) निर्माण का काम लगभग 30 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। करीब एक दर्जन पिलर तैयार हो गए है।

शेष काम 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस फ्लाईओवर का का निर्माण कार्य छह-सात महीने में काफी तेजी से हुआ।

इंजीनियरों ने बताया कि जिस तेजी से काम चल रहा है, उसके अनुसार तय समय पर काम पूरा कर लिया जाएगा। स्लोपिंग का काम जुलाई तक शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है।

सात पिलर जल्द खड़े कर लिए जाएंगे

रांची के सिरमटोली (Sirmtoli) से राजेंद्र चौक तक फ्लाईओवर का करीब 20 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है, जिसमें सिरमटोली चौक से पटेल चौक तक 40 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। यहां 15 पिलर खड़ा कर लिया गया है। सात पिलर जल्द खड़े कर लिए जाएंगे।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...