Latest NewsUncategorizedफर्जी का 'असली' ट्रेलर जारी, 'नकली नोट छापकर' अरबपति बने शाहिद कपूर

फर्जी का ‘असली’ ट्रेलर जारी, ‘नकली नोट छापकर’ अरबपति बने शाहिद कपूर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: द फैमिली मैन (The Family Man) से चर्चाओं के साथ प्रसिद्धि पाने वाले निर्देशक द्वय राज एण्ड DK की नई वेब सीरीज फर्जी (Farji) का ट्रेलर कल देर शाम को प्राइम वीडियो (Prime Video) ने लांच कर दिया।

यह एक क्राइम ड्रामा है जिसमें हिन्दी फिल्मों के अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मक्कल सेलवन विजय सेतुपति अपना OTT डेब्यू करने जा रहे हैं।

फर्जी का 'असली' ट्रेलर जारी, 'नकली नोट छापकर' अरबपति बने शाहिद कपूर-The 'real' trailer of 'Fargie' released, Shahid Kapoor became a billionaire by 'printing fake notes'

इन दोनों सितारों का जहां यह पहला OTT डेब्यू है वहीं दूसरी ओर यह दोनों सितारे करियर (Career) में पहली बार स्क्रीन पर एक-दूसरे के साथ मुकाबला करते नजर आएंगे।

इस सीरीज (Series) में शाहिद को एक ठग (Thug) के रूप में दिखाया गया है वहीं विजय एक एनफॉर्समेंट ऑफिसर (Enforcement Officer) के रूप में उसे ट्रैक करने की कोशिश करते नजर आते हैं।

इस सीरीज में के के मेनन राशि खन्ना अमोल पालेकर रेजिना कैसेंड्रा और भुवन अरोड़ा भी हैं। ये क्राइम थ्रिलर सीरीज 10 फरवरी को Amazon Prime Video पर रिलीज होगी।

फर्जी का 'असली' ट्रेलर जारी, 'नकली नोट छापकर' अरबपति बने शाहिद कपूर-The 'real' trailer of 'Fargie' released, Shahid Kapoor became a billionaire by 'printing fake notes'

सीरीज में शाहिद को नोटों के बिस्तर पर गिरते हुए दिखाया

ट्रेलर की शुरुआत में शाहिद पर नोट बरसाते हुए नजर आते हैं और बैकग्राउंड (Background) में शाहिद की आवाज आती है कि मुझे इतने पैसे कमाने हैं कि उसकी इज्जत ही न करनी पड़े।

इसके बाद शाहिद को नोटों के बिस्तर पर गिरते हुए दिखाया जाता है। दृश्य बदलने के साथ ही ट्रेलर में एक झलक इस बात की मिलती है कि कैसे शाहिद और उनकी टीम (Team) नकली नोट छापती है और रातों-रात अमीर हो जाती है।

2 मिनट 42 सेकेंड के इस ट्रेलर को देखने के बाद यह महसूस हो रहा है कि यह बॉलीवुड (Bollywood) का चोर पुलिस का पुराना फार्मूला है जिसे वर्तमान समय के अनुरूप तैयार किया गया है।

ट्रेलर (Trailor) से सीरीज के सस्पेंस के बारे में पता नहीं चलता है। वेब सीरीज की गति तेज है इस बात का संकेत जरूर ट्रेलर से मिलता है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...