झारखंड का मौसम हुआ सुहाना, इस तरह गर्मी से लोगों को मिली राहत, 30 अप्रैल तक…

मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य भर में 30 अप्रैल तक बारिश होने का पूर्वानुमान है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: 22 अप्रैल को गर्मी (Heat) का भीषण रूप नर्म हुआ। मौसम बदला और गर्मी से राहत मिली। 22 और 23 अप्रैल की बारिश (Rain) ने वास्तव में राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड के मौसम (Ranchi Weather) को सुहाना कर दिया है।

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, रांची समेत राज्य भर में 30 अप्रैल तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। 24 और 25 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा ,रामगढ़, सरायकेला खरसावां, लातेहार, लोहरदगा) तथा निकटवर्ती मध्य भागों (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग ) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

झारखंड का मौसम हुआ सुहाना, इस तरह गर्मी से लोगों को मिली राहत, 30 अप्रैल तक…-The weather of Jharkhand became pleasant, in this way people got relief from the heat, till April 30…

रांची में तीन से चार डिग्री गिरेगा पारा

26 से 30 अप्रैल तक राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। राजधानी में 30 अप्रैल तक बारिश (Rain) के आसार हैं।

साथ ही अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र (Ranchi Meteorological Center) की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हुई।

झारखंड का मौसम हुआ सुहाना, इस तरह गर्मी से लोगों को मिली राहत, 30 अप्रैल तक…-The weather of Jharkhand became pleasant, in this way people got relief from the heat, till April 30…

सबसे अधिक वर्षा 14.0 मिलिमीटर रांची विमानपत्तन (Ranchi Airport) में दर्ज किया गया। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.3 °C गोड्डा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6°C रांची का रहा।

Share This Article