Homeअजब गज़बमहिला ने जुए में खुद को लगाया दांव पर, हारने के बाद...

महिला ने जुए में खुद को लगाया दांव पर, हारने के बाद अब उसका पति लगा रहा थानों के चक्कर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लखनऊ: महाभारत (Mahabharata) में पांडवों द्वारा द्रौपदी को जुए (Gambling) में हारने की कहानी तो आपने सुनी ही होगी। उस काल में यह सबकुछ सामान्य बात थी।

लेकिन इस कलयुग काल में भी उसी तरह की सच्ची घटना सामने आई है। जी हां, घटना उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) की है। यहां पर भी एक महिला जुए में खुद को हार गई।

लेकिन यहां पर उसे दांव पर किसी और ने नहीं, बल्कि वह खुद ही दांव पर लग गई और एक पुरुष के हाथों हार गई। अब वह उसके साथ रहने को विवश है।

वहीं, उसके पति को जब इस घटना का पता चला तो अब वह पुलिस थानों के चक्कर काटकर पत्नी को बचाने की गुहार लगा रहा है।

woman gambling

राजस्थान में जाकर काम करता है पति

दरअसल, महिला का पति रोजी रोटी के लिए पिछले 6 महीनों से राजस्थान के जयपुर (Jaipur) चला गया था। पति घर खर्च के लिए पत्नी को पैसे भेजता था। महिला प्रतापगढ़ के देवकली में किराए के मकान में रहती थी।

महिला पति के भेजे पैसों को मकान मालिक के साथ जुआ खेलकर उड़ा देती थी। जब महिला के पास पैसे खत्म हो गए तो उसने अपने आप को ही दांव पर लगा दिय। मकान मालिक बाजी जीत गया जिसके बाद महिला उसके साथ रहने को मजबूर है।

woman gambling

पति को फोन करके दी जानकारी

पत्नी ने इस बात की जानकारी अपने पति को फोन करके दी और पति से कहा कि मैं खुद को लूडो (Ludo) में हार गई हूं, आकर लिखा-पढ़ी कर लो। अब हमारे चक्कर में पड़ोगे तो काटकर फेंक दिए जाओगे।

woman gambling

रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित पति रामपुर के बेल्हा का निवासी है। उसकी शादी अमेठी (Amethi) जनपद में हुई थी। इन दोनों के दो बच्चे भी हैं। पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी को समझाने की बहुत कोशिशें कर रहा है लेकिन वह मकान मालिक के साथ ही रह रही है।

महिला मकान मालिक के साथ रहने को मजबूर है। बेचारा पति अब अपनी पत्नी को पाने के लिए थाने के चक्कर काट रहा है।

spot_img

Latest articles

रांची को मिलेगा हरा-भरा रूप, नगर निगम की दो टीमें दिनभर कर रहीं काम

Ranchi to Get a Greener Look: शहर को हरियाली से भरने, सुंदर बनाने और...

रेलवे का बड़ा फैसला, पुणे–हटिया एक्सप्रेस का समय बदला, अजमेर–रांची स्पेशल की अवधि बढ़ी

Ajmer-Ranchi special train Extended: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

झारखंड विधानसभा सत्र से पहले सुरक्षा कड़ी, SSP ने जवानों को दिया खास निर्देश

SP Gave Special Instructions to the Soldiers: 5 दिसंबर से शुरू होने वाले झारखंड...

खबरें और भी हैं...

रांची को मिलेगा हरा-भरा रूप, नगर निगम की दो टीमें दिनभर कर रहीं काम

Ranchi to Get a Greener Look: शहर को हरियाली से भरने, सुंदर बनाने और...

रेलवे का बड़ा फैसला, पुणे–हटिया एक्सप्रेस का समय बदला, अजमेर–रांची स्पेशल की अवधि बढ़ी

Ajmer-Ranchi special train Extended: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...