पाकिस्तान की हरकतों और मंसूबों को दुनिया देख चुकी है: अनुराग ठाकुर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री (Union Minister of Information and Broadcasting) अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने बिलावल भुट्टो (Bilaval Bhutto) को आड़े हाथों लेते हुए आज कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) की धरती आतंकवादियों (Terrorists) को पैदा करने एवं उन्हें संरक्षण देने व आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास करती रही, फिर चाहे वो जम्मू एवं कश्मीर (Jammu and Kashmir) हो या भारत के अलग अलग हिस्सों में हो। पाकिस्तान की हरकतों और मंसूबों को दुनिया देख चुकी है।

भारत ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की है: अनुराग ठाकुर

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार (Modi government) ने आतंकवाद के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई है।

उन्होंने कहा कि ओसामा बिन लादेन (Osama Bin Laden) को अमेरिका (America) ने उसी के घर में घुसकर मारा। भारत ने भी सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) की है।

दुनिया ने पाकिस्तान का असली चेहरा देखा है। बेहतर है कि पाकिस्तान आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करे और आतंकवाद को संरक्षण न दे।

Share This Article