दिल्ली में फिर बढ़ी CNG की कीमत, छह दिन में दूसरी बार 2 रुपये की बढ़ोतरी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और NCR में रहने वाले लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है।

दिल्ली-NCR में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) सप्लाई करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने छह दिन के अंदर दूसरी बार कीमत में बढ़ोतरी की है। IGL ने एक बार फिर CNG की कीमत में प्रति किलोग्राम दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।

IGL के मुताबिक बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में CNG का रेट 75.61 रुपये, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 78.17 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गुरुग्राम में इसकी कीमत बढ़कर 83.94 रुपये किलो हो गई है।

लगातार गैस की कीमत में हो रही बढ़ोतरी

मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी की नई कीमत 82.84 रुपये प्रति किलो, रेवाड़ी में 86.07 रुपये प्रति किलो, करनाल और कैथल में 84.27 रुपये प्रति किलो, कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 87.40 रुपये प्रति किलो और अजमेर, पाली तथा राजसमंद में CNG की नई कीमत 85.88 रुपये प्रति किलो हो गई है।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतें जब से बढ़नी शुरू हुई हैं, तब से ही गैस की सप्लाई करने वाली कंपनियां गैस की कीमत में बढ़ोतरी कर रही हैं।

पिछले साल अक्टूबर से ही कुछ समय के अंतराल पर लगातार गैस की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है।

इसके पहले 15 मई को नई बढ़ोतरी के साथ सीएनजी की कीमत दिल्ली में अब 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम, नोएडा में 76.17 रुपये प्रति किलोग्राम और गुरुग्राम में 81.94 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।हिन्दुस्थान समाचार/ योगिता/मुकुंद

Share This Article