Latest Newsझारखंडदिव्यांगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, उनकी क्षमता को पहचान कर...

दिव्यांगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, उनकी क्षमता को पहचान कर प्रेरित करें: राज्यपाल

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राज्यपाल CP राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने कहा कि प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती। यह शारीरिक और मानसिक सीमाओं से परे है।

वास्तव में कई दिव्यांग व्यक्तियों (Persons With Disabilities) ने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कौशल और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया है। दिव्यांगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमें उनमें निहित अद्वितीय क्षमताओं को पहचान कर उनके अनुरूप कार्य करने के लिए उन्हें प्रेरित करना चाहिए।

राज्यपाल गुरुवार को रांची के श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति केंद्र (Shree Bhagwan Mahaveer Handicapped Assistance Committee Center) के नये भवन का उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वप्रथम ‘दिव्यांग’ शब्द के उपयोग का सुझाव दिया था।

दिव्यांगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, उनकी क्षमता को पहचान कर प्रेरित करें: राज्यपाल-There is no dearth of talent among the disabled, identify their potential and motivate them: Governor

राज्यपाल ने कहा…

हम इस पहल के लिए प्रधानमंत्री के आभारी हैं। उन्होंने दिव्यांगों को सशक्त बनाने के लिए कई पहल की हैं। हमारे प्रधानमंत्री दिव्यांग व्यक्तियों (Persons With Disabilities) को सशक्त बनाने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं।

राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांगों ने रूढ़िवादिता को तोड़ते हुए खेल से लेकर कला, शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक में अपनी क्षमता साबित की है। हमने पैरालंपिक में एथलीटों (Athletes) द्वारा उल्लेखनीय प्रदर्शन को देखा है ।

दिव्यांगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, उनकी क्षमता को पहचान कर प्रेरित करें: राज्यपाल-There is no dearth of talent among the disabled, identify their potential and motivate them: Governor

राज्यपाल ने सहायता समिति के कार्यों की सराहना भी की

उनके दृढ़ संकल्प और अद्वितीय कौशल (Determination and Unique Skills) ने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया है। साथ ही कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी दिव्यांगजनों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

दिव्यांगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, उनकी क्षमता को पहचान कर प्रेरित करें: राज्यपाल-There is no dearth of talent among the disabled, identify their potential and motivate them: Governor

पेंटिंग, मूर्तिकला, संगीत, नृत्य या कविता के माध्यम से उनकी रचनात्मक प्रतिभा की उत्कृष्टता का प्रदर्शन (Display of Excellence) किया है। राज्यपाल ने सहायता समिति के कार्यों की सराहना भी की।

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, सांसद संजय सेठ और विधायक समरी लाल सहित कई लोग मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...