Latest NewsUncategorizedImmunity को बढ़ाने में कारगर हैं ये 5 हेल्दी फूड, दुगनी तेजी...

Immunity को बढ़ाने में कारगर हैं ये 5 हेल्दी फूड, दुगनी तेजी से इम्यूनिटी बढ़ाने में करेगा मदद!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लाइफस्टाइल डेस्क: इम्यूनिटी (immunity) के कमजोर होने से सर्दी-जुकाम होना शुरू हो जाता है। अभी के समय में जब कोरोना महामारी चल रही तो इस दौर में इम्यूनिटी को मजबूत रखना और भी ज़रूरी हो जात है।

ऐसे में जरूरत है हेल्दी फूड खा कर अपने शरीर को तमाम रोगों से लड़ने के लिए मजबूत बनाने की। इम्यूनिटी के कमजोर होने की बात करें, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

गलत खानपान और जंक फूड्स (Avoid junk foods) के सेवन के कारण भी इम्यूनिटी पर बुरा असर पड़ता है।

इस समय लोगों को हेल्दी डाइट और बेहतर रूटीन फॉलो करने की हिदायत दी जा रही है। हेल्दी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, ज्यादा से ज्यादा पानी पीना व अन्य तरीकों को फॉलो करना शामिल है।

इम्यूनिटी को अगर दुगनी तेजी से बूस्ट करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको डाइट में बदलाव करने की जरूरत है। हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो इम्यूनिटी को दुगनी तेजी से बूस्ट करने में कारगर माने जाते हैं।

दही

दही सबसे अच्छे प्रोबायोटिक फूड्स में से एक है. इसमें मौजूद microorganism हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। दही एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। ये हमारी इम्यूनिटी बढ़ाता है।

इतना ही नहीं दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, बी-12, पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है। जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी माने जाते हैं. सर्दी के मौसम में आप दोपहर में दही का सेवन कर सकते हैं।

लहसुन

लहसुन कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर भारतीय घरों में खाना पकाने के लिए किया जाता है। नियमित रूप से लहसुन का सेवन इम्यूनिटी को मजबूत करता है।

इससे विभिन्न प्रकार के कैंसर को रोकने में मदद मिल सकती है. इसमें एलिन नामक एक तत्व होता है, जो इसके तीखे स्वाद और सुगंध देता है. ये तत्व विशेष रूप से सर्दी और फ्लू से लड़ने में लाभकारी होता है।

गाजर

ये एक जड़ वाली सब्जी है और इससे भी इम्यूनिटी को दुगनी तेजी से बूस्ट किया जा सकता है. दरअसल, गाजर में बीटा कैरोटीन होता है, जो एक समय बाद विटामिन ए में बदल जाता है। कहा जाता है कि विटामिन ए में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है।

मूंगफली

एंटीऑक्सीडेंट और इंफेक्शन से लड़ने वाला विटामिन ई मूंगफली में भरपूर मात्रा में उपलब्ध होता है। आपको अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए मूंगफली का सेवन जरूर करना चाहिए।

खासकर भीगी हुई मूंगफली का सेवन करने से आपकी सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं मूंगफली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जिसके सेवन से आपका दिमाग तेज होता है।

spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री से यूनियन बैंक अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

Union Bank Officials Pay Courtesy call to Chief Minister : आज रांची स्थित मुख्यमंत्री...

बजट के बाद शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, निवेशकों को बड़ा झटका

Stock Market Fluctuates After Budget : यूनियन बजट 2026-27 पेश होने के बाद Stock...

बजट के बाद बाजार में भूचाल, सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट

Gold and Silver Prices fell Sharply : यूनियन बजट 2026-27 पेश होने के बाद...

गुलमोहर पार्क हत्या कांड के बाद बवाल, सड़क जाम कर लोगों ने जताया आक्रोश

Gulmohar Park Murder Case : रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में स्थित लोअर वर्धमान...

खबरें और भी हैं...

मुख्यमंत्री से यूनियन बैंक अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

Union Bank Officials Pay Courtesy call to Chief Minister : आज रांची स्थित मुख्यमंत्री...

बजट के बाद शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, निवेशकों को बड़ा झटका

Stock Market Fluctuates After Budget : यूनियन बजट 2026-27 पेश होने के बाद Stock...

बजट के बाद बाजार में भूचाल, सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट

Gold and Silver Prices fell Sharply : यूनियन बजट 2026-27 पेश होने के बाद...