झारखंड

रांची में वकील के घर में चोरों ने पहले की चोरी, फिर कई दस्तावेजों में लगा दी आग

रांची: यह चोरी का एक नया अंदाज (New Style) है। रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) के वकील नितिन भेंगरा (Nitin Bhengra) के घर में चोरों ने कुछ अलग ही अंदाज में चोरी को अंजाम दिया।

पहले घर से मनचाही चीजें चुरा ली। इसके बाद घर में रखे कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज (Important Documents) और अन्य सामान जला डाले। पीड़ित वकील ने चोरी की घटना को लेकर सदर थाना (Sadar Thana) में लिखित आवेदन दिया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सिविल कोर्ट के वकील आक्रोशित

FIR में कहा गया है कि इस घटना के बाद वकील और उनके परिवार (Family) के सदस्य भयभीत हैं। वकील के घर को आग लगाए जाने की घटना सामने आने के बाद रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) के अधिवक्ता आक्रोशित (Enraged) दिख रहे हैं।

जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वकील के घर में आग लगाई गई या इस घटना के पीछे कोई और कारण है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker