Homeटेक्नोलॉजीकमरे को थिएटर बनाएगा Sony का यह Smart TV, जाने फिचर्स और...

कमरे को थिएटर बनाएगा Sony का यह Smart TV, जाने फिचर्स और कीमत

Published on

spot_img

Sony Smart TV : Sony Company ने हाल ही में जबरदस्त फीचर्स से लैस एक स्मार्ट टीवी, Sony BRAVIA XR OLED A80K Smart TV को लॉन्च किया है। यह TV तीन अलग-अलग डिस्प्ले साइज 55-इंच, 66-इंच और 77-इंच में उपलब्ध है।

आइए जानते हैं Sony BRAVIA XR OLED A80K Smart TV में क्या फीचर्स मिल रहे हैं।

Display

Sony BRAVIA XR OLED A80K Smart TV के तीनों वेरिएंट्स 4K ओएलईडी (OLED) पैनल, 100Hz तक के रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन सपोर्ट और एचडीआर10 सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारे गए हैं।

This Sony Smart TV will make the room a theater, know the features and price

बिल्ट-इन क्रोमकास्ट केसाथ इस स्मार्ट टीवी में आपको चार एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट भी दिए गए हैं। इस स्मार्ट टीवी की पिक्चर क्वॉलिटी काफी जबरदस्त है और इसके कॉग्निटिव प्रोसेसर की मदद से ये कलर और कॉन्ट्रैस्ट को जरूरत के हिसाब से बूस्ट कर पाता है।

Features

Bluetooth और WIFI Connectivity से लैस Sony BRAVIA XR OLED A80K Smart TV एंड्रॉयड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसलिए इसमें आपको गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) की सुविधा दी जा रही है।

इसकी मदद से आप अपने टीवी पर नेटफ्लिक्स (Netflix) और अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) जैसे कई सारे ऐप्स को डाउनलोड कर सकेंगे।

This Sony Smart TV will make the room a theater, know the features and price

सोनी का यह टीवी 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और इसमें आप लो लेटेंसी मोड, ऑटो एचडीआर टोन मैपिंग और वॉयस जूम 2 जैसे फीचर्स का मजा उठा सकते हैं।

इसमें दिया खास एम्बिएन्ट ऑप्टिमाइजेशन (Ambient Optimisation) फीचर आपका माहौल के हिसाब से टीवी के साउन्ड और लाइट को एडजस्ट कर सकेगा जिससे आपको घर बैठे थिएटर का मजा मिल सकेगा। इसमें आपको Alexa और Google Assistant जैसे वॉयस असिस्टेन्ट्स का सपोर्ट, थ्री-वे अड्वान्स्ड स्टैन्ड, स्मार्ट रिमोट और Apple AirPlay/Home HomeKit का सपोर्ट भी मिलेगा।

Price

आपको बता दें कि इस स्मार्ट टीवी के तीनों Display Option को भारत में लॉन्च कर दिया गया है लेकिन कीमत का खुलासा सिर्फ दो Models का हुआ है।

Sony BRAVIA XR OLED A80K Smart TV के 66-इंच वाले मॉडल को 3,49,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसका 77-इंच वलय वेरिएंट 6,99,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये स्मार्ट टीवी सोनी सेंटर और देश के सभी प्रमुख रीटेलर्स से खरीदा जा सकता है।

spot_img

Latest articles

रांची में पुलिस पर मिर्ची पाउडर फेंकने वाला देवशीष पॉल गिरफ्तार, दो बंदरों का रेस्क्यू

Jharkhand News: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की टीम...

लोहरदगा में 12 साल बाद जनी शिकार, महिलाओं ने पुरुष वेशभूषा में मनाया पारंपरिक उत्सव

Lohardaga News: लोहरदगा जिले के कई गांवों में रविवार को 12 साल बाद महिलाओं...

रांची में 42 लाख की धोखाधड़ी और कार गायब, मधु पांडेय ने पति-ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

Ranchi Crime News: रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इरगू रोड, कुम्हार टोली निवासी...

खबरें और भी हैं...