इस साल रांची के ग्रामीण क्षेत्र में 427 उग्रवादी और अपराधी किये गये गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्र में साल 2022 में अब तक 427 उग्रवादियों और अपराधियों (Extremists And Criminals) को गिरफ्तार किया गया है।

इस दौरान 13 देसी पिस्टल, 23 देसी कट्टा, दो रिवॉल्वर, एक सिक्सर, तीन कार्बाइन, 123 गोली, तीन बम, 17 खोखा बरामद किये गये हैं।

यह जानकारी ग्रामीण SP नौशाद आलम ने शुक्रवार रात को वर्ष 2022 में रांची पुलिस (Ranchi Police) की उपलब्धि गिनाते हुए दी।

उन्होंने बताया कि छापामारी (Raid) में इस वर्ष 18 लाख 79 हजार 620 रुपये बरामद किये गये हैं। इस दौरान 130 दोपहिया वाहन जब्त किये गये हैं, जबकि 46 चारपहिया वाहन बरामद किये गये हैं।

Share This Article