Homeविदेशकाबुल में हाई स्कूल के पास तीन धमाके, 25 बच्चों की मौत

काबुल में हाई स्कूल के पास तीन धमाके, 25 बच्चों की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबानी सत्ता भी धमाकों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। मंगलवार को राजधानी काबुल के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित हाई स्कूल के पास लगातार तीन धमाके हुए हैं।

धमाकों में 25 बच्चों की मौत हो गयी है। यह संख्या अभी बढ़ सकती है। बच्चों की मौत के बाद खून से लतपथ किताबें व जूते आदि देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

काबुल के पश्चिमी क्षेत्र के दश्त बारची में स्थित अब्दुल रहीम शहीद हाई स्कूल सुबह अपने सामान्य समय पर खुला था। स्कूली बच्चे अपनी कक्षा में पढ़ाई के लिए जा रहे थे।

उसी समय अचानक तेज धमाका सुनाई दिया। धमाका होते ही वहां भगदड़ मच गयी। अभी लोग एक धमाके से निपट रहे थे कि अचानक दूसरा धमाका हुआ।

अचानक हुए इन धमाकों में कई लोगों की जान जाने की बात कही गयी है

दोनों धमाकों के हताहतों को निकालने के लिए एंबुलेंस बुलाई गयीं। ताबड़तोड़ धमाकों से काबुल का यह स्कूली इलाका दहल गया था। लगातार दो धमाकों से लोग संभल पाते कि कुछ ही दूरी पर तीसरा धमाका हो गया।

अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने अब्दुल रहीम शहीद हाई स्कूल के पास विस्फोट की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जांच शुरू हो गई है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने ट्वीट कर धमाकों में कई शिया मुसलमानों के हताहत होने की जानकारी दी। एक अन्य जानकारी में बताया गया कि आत्मघाती हमलावर ने हमला किया है। धमाका स्कूल के मुख्य द्वार पर हुआ, जहां छात्रों की खासी भीड़ थी।

अचानक हुए इन धमाकों में कई लोगों की जान जाने की बात कही गयी है। इसी विद्यालय के पास स्थित मुमताज प्रशिक्षण केंद्र के द्वार पर एक हथगोले से धमाका किया गया। अब तक 25 बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद जताई गयी है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...