गिरिडीह में मिले Corona के तीन नये मरीज

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: गिरिडीह में Corona के तीन मरजों की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी गिरिडीह स्वास्थ विभाग (Giridih Health Department) ने गुरुवार को दी है। सदर प्रखंड के ग्रामीण इलाके से दो तथा डुमरी से एक केस मिले हैं।

स्वास्थ विभाग के अनुसार तीनों दूसरे राज्य से आए थे। लेकिन जब तीनं ने सैंपल जांच कराया तो तीनों एंटीजन और ट्रूनेट में संक्रमित पाएं गए।

तीनों संक्रमितों को होम आइसोलेशन का सुझाव दिया गया

जबकि तीनों संक्रमितो में Corona Virusके कोई लक्षण तक मौजूद नहीं है। इधर जिले में मिले तीन संक्रमित के बाद स्वास्थ विभाग भी अब अलर्ट मोड है।

फिलहाल, तीनों संक्रमितों को होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहने का सुझाव दिया गया है।

Share This Article