गया में हाईवा की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गया: बिहार (Bihar) में गया (Gaya) जिले के चंदौती थाना क्षेत्र में सोमवार को हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत (Death) हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गया-टिकारी मुख्य सड़क मार्ग के केवाली और जमुने गांव के बीच तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ जाने से एक बाइक (Bike) पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

मामले की जांच की जा रही है

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के नेपा पंचायत के विशुनगंज गांव निवासी मोहम्मद तंजीर (22), मोहम्मद मिस्बाह (20) और मोहम्मद सादिक अंसारी (67) के रूप में की गयी है।मिस्बाह और तंजीर सहोदर भाई है।

मिस्बाह अपने भाई तंजीर और गांव के ही मोहम्मद सादिक को गया रेलवे स्टेशन पहुंचाने जा रहा था तभी यह दुर्घटना हुयी।

शवों को पोस्टमॉर्टम (Postmortem) के लिये भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

TAGGED:
Share This Article