Homeटेक्नोलॉजी2022 में लॉन्च होने वाली टॉप 10 इलेक्ट्रिक कार्स, यहां जाने करों...

2022 में लॉन्च होने वाली टॉप 10 इलेक्ट्रिक कार्स, यहां जाने करों की किमी माइलेज रेंज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्लीः आज के समय में इलेक्ट्रिक कारों का चलन काफी हद तक बढ़ा है।

केन्द्र और राज्य सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी से भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा मिला है। इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने की बड़ी वजह पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत भी हैं। इन्ही वजहों को ध्यान रखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल सोसाइटी (SMEV) ने दावा किया है कि इस साल भारत में EV की बिक्री 10 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर जाएगी।

देश में अब तक कई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च हुई हैं और 2022 भी इलेक्ट्रिक कारों के लिहाज से एक बड़ा साल होने की उम्मीद है। कार बनाने वाली कंपनियां इस साल कई कारों को लॉन्च करने वाली हैं। आज हम उन्हीं में से टॉप 10 कारों की बात करेंगे।

1. टाटा अल्ट्रोज़ EV

नेक्सन EV को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद टाटा अपनी नई इलेक्ट्रिक कार अल्ट्रोज EV को लॉन्च करने वाली है। इसे कंपनी के नए एजाइल लाइट एडवांस्ड (ALFA) प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। जिसे पहली बार 2019 जिनेवा मोटर शो के दौरान दिखाया किया गया था, जो कंपनी की जिपट्रॉन तकनीक के साथ आएगा। इसमें 250 से 300 किमी के बीच की रेंज मिलने की उम्मीद है।

2022 में लॉन्च होने वाली टॉप 10 इलेक्ट्रिक कार्स,यहां जाने करों की किमी माइलेज रेंज

2. BMW i4

भारत में लग्जरी ऑटोमेकर BMW 2022 में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार i4 लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने हाल ही में देश में iX-इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। BMW i4 सीरीज ग्रैन कूप का इलेक्ट्रिक वैरिएंट है और थोड़ा बेहतर डिजाइन के साथ पेश किया जा रहा है। यह 83.9 kWh बैटरी पैक से लैस होने की उम्मीद है। इसमें 450 किमी से ज्यादा रेंज मिल सकती है।

2022 में लॉन्च होने वाली टॉप 10 इलेक्ट्रिक कार्स,यहां जाने करों की किमी माइलेज रेंज

3. वोल्वो XC40 रिचार्ज

वोल्वो XC40 रिचार्ज 2021 में लॉन्च होने की उम्मीद थी, लेकिन सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से इसमें देरी हुई। इसे इस साल जून में लॉन्च किया जा सकता है। कार 78 kWh बैटरी पैक से लैस है और एक बार चार्ज करने पर 418 किमी तक की रेंज देती है।

2022 में लॉन्च होने वाली टॉप 10 इलेक्ट्रिक कार्स,यहां जाने करों की किमी माइलेज रेंज

4. मिनी कूपर SE

मिनी कूपर SE को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इस साल के शुरुआती 6 महीने में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसे 270 किमी की मैक्सिमम रेंज के साथ 32.6 kWh बैटरी पैक के साथ आने की संभावना है।

2022 में लॉन्च होने वाली टॉप 10 इलेक्ट्रिक कार्स,यहां जाने करों की किमी माइलेज रेंज

5. महिंद्रा eKUV100

महिंद्रा eKUV100 डिजाइन के मामले में KUV100 से मिलती जुलती है। इसे 2020 ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था। ग्लोबल चिप की कमी की वजह से इस कार की भी लॉन्चिंग में देरी हुई। इसे 2022 में ऐलान किया जा सकता है। इसमें 15.9 kWh बैटरी पैक मिलेगा। साथ इसमें 140 किमी की मैक्सिमम रेंज मिलेगी।

2022 में लॉन्च होने वाली टॉप 10 इलेक्ट्रिक कार्स,यहां जाने करों की किमी माइलेज रेंज

6. टाटा टियागो EV

भारत में टियागो EV को 10 लाख रुपए कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कार के 2022 की दूसरी छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसका डिजाइन पहले से मौजूद टाटा टियोगो कार की तरह होने की संभावना है।

2022 में लॉन्च होने वाली टॉप 10 इलेक्ट्रिक कार्स,यहां जाने करों की किमी माइलेज रेंज

7. रेनो जोए

रेनो को भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार जोए को एक एंट्री-लेवल के रूप में लॉन्च कर सकती है। इसे 2020 ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था। इसमें 52 kWh बैटरी पैक और 394 किमी की अधिकतम रेंज पेश करने की उम्मीद है।

2022 में लॉन्च होने वाली टॉप 10 इलेक्ट्रिक कार्स,यहां जाने करों की किमी माइलेज रेंज

8. मर्सिडीज बेंज EQS

मर्सिडीज बेंज EQS, जो कि पॉपुलर S-क्लास का इलेक्ट्रिक वर्जन है, देश में 2022 की दूसरी छमाही में शुरू होने की उम्मीद है। इसमें 107.8 kWh बैटरी पैक और एक बार चार्ज करने पर 770 किमी तक की रेंज मिलने की उम्मीद है।

2022 में लॉन्च होने वाली टॉप 10 इलेक्ट्रिक कार्स,यहां जाने करों की किमी माइलेज रेंज

9. टाटा सिएरा

कंपनी की सबसे प्रतिष्ठित कारों में से एक टाटा सिएरा के 2022 में भारतीय बाजार में वापसी करने की उम्मीद है। इसे पहली बार 2020 ऑटो एक्सपो के दौरान प्रदर्शित किया गया था।

2022 में लॉन्च होने वाली टॉप 10 इलेक्ट्रिक कार्स,यहां जाने करों की किमी माइलेज रेंज

10. रेनो K ZE

रेनो K ZE कंपनी की क्विड हैचबैक पर बेस्ड है और इसकी कीमत रेनो जोए से ज्यादा होने की उम्मीद है। कार को 2020 ऑटो एक्सपो में शो किया गया था और यह 26.8kWh बैटरी पैक से लैस है, जिसकी अधिकतम रेंज 260 किमी है।

2022 में लॉन्च होने वाली टॉप 10 इलेक्ट्रिक कार्स,यहां जाने करों की किमी माइलेज रेंज

इन्हें भी पढ़ें : Samsung ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन Galaxy A12 की कीमत में की कटौती,1000 रुपये हुआ सस्ता 

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...