झारखंड की राजधानी में व्यापारी की हुई फायरिंग, बाल-बाल बचे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची Jharkhand (झारखंड) की राजधानी भी अब सुरक्षित नहीं रही है। अपराधी (Accuse)  का ग्राफ इस तरह से बढ़ रहा है कि पुलिस भी इस पर नकेल कसने में कामयाब नहीं हो पा रही है।

विशेष राजधानी में व्यापारी वर्ग को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में यहां के व्यापारियों में रोष भी व्याप्त है। ताजा मामला भी राजधानी रांची  (Capital Ranchi) का है, जहां पर एक व्यापारी पर गोलीबारी (Firing)  की गई है। हालांकि वह बाल-बाल बच गए हैं।

लेकिन राज्य की सुरक्षा व्यवस्था ने इस गोलीकांड के बाद कई सवाल खड़े कर दिए। राजधानी सुरक्षित नहीं अपराधियों की हिम्मत इतनी बढ़ गयी है। बीच सड़क पर अपराधी बेखौफ गोलीबारी कर रहे हैं। कांके थाना क्षेत्र में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक व्यवसायी को निशाना बनाने की कोशिश की गयी।

बाजार में गोली चलने से मचा हड़कंप

रांची (Ranchi)  के कांके थाना क्षेत्र के ITBP के पास की है, जहां अपराधियों ने इस वारदात को सरेआम अंजाम दिया। कारोबारी विश्वजीत कुमार सिंह ने हाल में ही एक रेस्टोरेंट खोला है।

वह अपने ही रेस्टोरेंट से लौट रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों  (Criminals) ने उन पर जानलेवा हममला (Attack)  कर दिया। विश्वजीत के हाथ में हल्की चोट भी आई।

विष्णु गली में चली है गोली

16 दिन पहले झारखंड (Jharkhand)  की राजधानी रांची में दिन दहाड़े गोली चली है। गोली रांची के विष्णु गली इलाके में चली है। रांची में त्योहार के मौसम में अपराधियों की हिम्मत इतनी थी कि भीड़ वाले इलाके में अपराधी बेखौफ होकर बीच बाजार में व्यवसायी को निशाना बना रहे हैं।

बता दें कि व्यापारियों पर यहां पर लगातार हमले (Attack)  हो रहे हैं। ऐसे में यहां के व्यापारी वर्ग भी आक्रोशित है।

Share This Article