झारखंड

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग

श्याम नारायण राम को परिवहन प्राधिकार रांची के पद पर पदस्थापित किया गया

रांची: झारखंड सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा (Jharkhand Administrative Service) के 11 अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है।

रविवार को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार जिला भू-अर्जन पदाधिकारी स्वर्णरेखा परियोजना आदित्यपुर जमशेदपुर नंदकिशोर गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अपर समाहर्ता धनबाद बनाया गया है।

अनुराधा कुमारी की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से लेते हुए उन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी खूंटी के पद पर पदस्थापित किया गया।

वहीं दूसरी ओर बीडीओ बिश्रामपुर उदय रजक को स्थानांतरित करते हुए कार्यपालक दंडाधिकारी देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया।

बीडियो पाकर टांड़ सिमडेगा की सेवा ग्रामीण विकास से वापस लेते हुए इनकी सेवा नगर विकास विभाग को दी गई।

सीओ तोपचांची धनबाद विकास कुमार त्रिवेदी की सेवा राजस्व भूमि सुधार से वापस लेते हुए उन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया गया।

इसके अलावा अपर समाहर्ता दुमका श्याम नारायण राम को स्थानांतरित करते हुए सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार रांची के पद पर पदस्थापित किया गया।

निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्व नियोजन, डीआरडीए पलामू स्मिता टोप्पो को स्थानांतरित करते हुए अपर समाहर्ता गोड्डा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

उपनिदेशक खेलकूद विनय कुमार मिश्र को स्थानांतरित करते हुए अपर समाहर्ता साहिबगंज के पद पर पदस्थापित किया गया।

भूमि सुधार उप समाहर्ता चाईबासा हरिवंश पंडित को स्थानांतरित करते हुए एसडीओ पाकुड़ के पते पर स्थापित किया गया।

सहायक नगर आयुक्त हजारीबाग नगर निगम राहुल आनंद को स्थानांतरित करते हुए एसडीओ साहिबगंज के पद पर पदस्थापित किया गया।

इसके अलावा अंचल अधिकारी के पद के लिए सेवा मिले विभूति मंडल की सेवा राजस्व भूमि सुधार विभाग से लेते हुए उन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker