HomeUncategorizedदेश भर में फहराया गया तिरंगा

देश भर में फहराया गया तिरंगा

Published on

spot_img

नई दिल्ली: देश का 74वां गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Celebration) पूरी आन-बान और शान के साथ गुरुवार को कर्तव्य पथ (Duty Line) पर शुरू हो गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) , समारोह के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सिसी (Abdul Fateh al-Sisi), उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, PM नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) समेत सभी गणमान्य अतिथि, राजनेता, सैन्य अधिकारी कर्तव्य पथ (Duty Line) पर मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू का यहां पहुंचने पर स्वागत किया।

देश भर में फहराया गया तिरंगा Tricolor hoisted across the country

PM मोदी सुबह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे

इससे पहले PM मोदी ने गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को बधाई देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों (Freedom Fighters) के सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने की कामना की।

वो सुबह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial) पहुंचे और अपना सर्वोच्च बलिदान करने वालों को श्रद्धांजलि दी।

देश भर में फहराया गया तिरंगा Tricolor hoisted across the country

रक्षा मंत्री ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने राजस्थान में जामडोली के केशव विद्यापीठ (Keshav Vidyapeeth) में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया है।

देश भर में फहराया गया तिरंगा Tricolor hoisted across the country

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आवासों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और वीर जवानों को नमन किया है।

देश भर में फहराया गया तिरंगा Tricolor hoisted across the country

उत्तराखंड के CM ने देहरादून में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने पटना, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में अपने सरकारी आवास और उत्तराखंड (Uttarakhand) के CM पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून (Dehradun) में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

धामी ने कहा-प्रधानमंत्री ने पांच संकल्प देश के सामने रखे हैं। इसमें हम सभी अपना योगदान देंगे।देश भर में फहराया गया तिरंगा Tricolor hoisted across the country

गुजारत के मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल

गुजारत के बोटाड में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने आइजोल के मुख्यमंत्री कार्यालय में तिरंगा फहराया।

देश भर में फहराया गया तिरंगा Tricolor hoisted across the country

ओडिशा के राज्यपाल ने भुवनेश्वर में ध्वज फहराया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया। ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल (Ganeshi Lal) ने भुवनेश्वर में ध्वज फहराया।

समारोह में CM नवीन पटनायक भी मौजूद रहे। केरल के कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड (Parade) में वाइस एडमिरल MA हम्पिहोली शामिल हुए।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की उपस्थिति में तिरंगा फहराया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराया।

देश भर में फहराया गया तिरंगा Tricolor hoisted across the country

PM नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण

BSF के DIG संजय गौड़ ने पंजाब के अटारी-वाघा सीमा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।

देश भर में फहराया गया तिरंगा Tricolor hoisted across the country

उन्होंने कहा कि देश को आज के भारत (India) पर गर्व है। हम PM नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करने के लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का निर्माण करेंगे।

देश भर में फहराया गया तिरंगा Tricolor hoisted across the country

उत्साही युवाओं गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारे लगाए गए

J&K के श्रीनगर में लाल चौक स्थित क्लॉक टॉवर पर 74वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया गया। उत्साही युवाओं गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारे भी लगाए।

हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने यमुनानगर के जगाधरी में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Celebration) में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में तिरंगा फहराया।देश भर में फहराया गया तिरंगा Tricolor hoisted across the country

spot_img

Latest articles

Redmi A4 5G का नया 6GB RAM वेरिएंट लॉन्च, Amazon India पर सिर्फ 9,999 रुपये में मिलेगा!

Redmi A4 5G's new 6GB RAM variant launched!: Xiaomi ने अपने पॉपुलर बजट स्मार्टफोन...

IndiGo एयरलाइंस के ट्रेनी पायलट ने 3 सीनियर्स के खिलाफ दर्ज कराई SC/ST एक्ट में FIR

IndiGo Airlines trainee pilot files FIR: IndiGo एयरलाइंस एक बार फिर विवादों के घेरे...

BSNL ने लॉन्च की सिम-लेस Q-5G FWA सर्विस, 999 रुपये से शुरू प्लान्स

Hyderabad News: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित 5G सर्विस को...

S.S मेमोरियल कॉलेज, रांची में BBA और BCA 2025-28 सेशन के लिए एडमिशन ओपन, 29 जून तक अप्लाई करें

S.S Memorial College Ranchi: S.S मेमोरियल कॉलेज, रांची में वोकेशनल कोर्सेज के तहत बैचलर...

खबरें और भी हैं...