झारखंड

भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर रांची कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में फहराया गया तिरंगा

रांची: भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के समापन पर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (Congress Office) में राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराया गया और सलामी दी गयी।

रांची में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष MP गीता कोड़ा ने झंडोत्तोलन (Flag Raising) किया। सर्वप्रथम सेवादल की प्रदेश मुख्य संगठक नेली नाथन (Nellie Nathan) की ओर से प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर (Guard of Honour) दिया गया।

भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर रांची कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में फहराया गया तिरंगा Tricolor hoisted at Ranchi Congress State Office at the conclusion of Bharat Jodo Yatra

मौके पर गीता कोडा ने कहा

इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की शहादत दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपिता (Father of the Nation) की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया।

मौके पर गीता कोडा (Geeta Koda) ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार संपूर्ण विश्व के लिए हमेशा पथ प्रदर्शक एवं प्रेरणाश्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्मरणपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर रांची कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में फहराया गया तिरंगा Tricolor hoisted at Ranchi Congress State Office at the conclusion of Bharat Jodo Yatra

महात्मा गांधी को आज पूरी दुनिया में एक प्रेरणास्रोत के रूप में जाना जाता

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बन्धु तिर्की ने कहा कि गांधी एक महान दार्शनिक थे, जिनके सिद्धांत न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में लोग आत्मसात कर रहे हैं।

यही वजह है कि गांधी को आज पूरी दुनिया में एक प्रेरणास्रोत के रूप में जाना जाता है। गांधी का अपार स्नेह झारखंड से था। विशेषकर 1940 में रामगढ़ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी का अधिवेशन देश की आजादी का सूत्रधार बना।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker