Latest NewsUncategorizedतुनिशा शर्मा की मां ने शीजान की मां और बहन पर लगाए...

तुनिशा शर्मा की मां ने शीजान की मां और बहन पर लगाए कई आरोप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: TV एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) की मां वनिता शर्मा ने संगीन आरोप लगाया कि तुनिशा की मौत (Death) के लिए शीजान, उनकी मां और बहन जिम्मेदार है।

वनिता शर्मा ने आशंका जतायी कि उनकी बेटी की इन लोगों ने सुनियोजित (Well Planned) तरीके से हत्या की होगी। उन्होंने इस मामले की गहन छानबीन कर असलियत का पता लगाने और आरोपितों को कठोर सजा दिलाने की मांग की है।

वनिता शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि उनकी बेटी मजबूत दिल की थी, वह कभी भी आत्महत्या (Suicide) नहीं कर सकती। जीशान की मां और बहन तुनिशा को जबरन दरगाह में ले जाते थे और उसे मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डाल रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि तुनिशा को प्रताडि़त किया जा रहा था। यहां तक कि शीजान (Sheejan) की मां ने तुनिशा को कुत्ते की देखभाल के लिए मजबूर किया।

तुनिशा शर्मा की मां ने शीजान की मां और बहन पर लगाए कई आरोप -Tunisha Sharma's mother made several allegations against Sheejan's mother and sister

तुनिशा ने नहीं की आत्महत्या …

शीजान ने उनकी बेटी तुनिशा से शादी का वादा किया था, लेकिन इसके बाद भी उसका अन्य लड़कियों के साथ अफेयर (Affair) चल रहा था।

एक बार तुनिशा ने शीजान के मोबाइल फोन पर अन्य लड़कियों के Phone Chat पढ़ लिए थे, जिससे दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया।

तुनिशा शर्मा की मां ने शीजान की मां और बहन पर लगाए कई आरोप -Tunisha Sharma's mother made several allegations against Sheejan's mother and sister

शर्मा ने कहा कि अगर शीजान का अन्य लड़कियों के साथ अफेयर चल रहा था तो उसने तुनिशा को क्यों फंसाया। जिस दिन तुनिशा ने आत्महत्या की, उस समय शीजान वहीं उपस्थित था और उसी ने तुनिशा को मौके से बाहर निकाला था।

वनिता शर्मा ने कहा कि यह सब जिस तरीके से हुआ, उससे उन्हें लग रहा है कि तुनिशा ने आत्महत्या नहीं की ,बल्कि उसकी हत्या (Murder) की गई है। इसकी जांच की जानी चाहिए।

spot_img

Latest articles

तेज रफ्तार कार ने छीनी इकलौते बेटे की जिंदगी, जन्मदिन से पहले बुझ गया घर का चिराग

Tragic Death in Road Accident : रांची में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, आरोपी...

रांची में जजों का राष्ट्रीय बैडमिंटन महाकुंभ, 3–4 जनवरी को होगा आयोजन

National Badminton Mahakumbh of Judges : झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) के मार्गदर्शन में...

कचहरी रोड की RIT बिल्डिंग बनी खतरे की घंटी, जर्जर हालत में भी चल रहे दफ्तर और दुकानें

RIT Building Becomes a Danger Signal: कचहरी रोड पर स्थित तीन मंजिला RIT बिल्डिंग...

नशा मुक्त रांची की पहल: आम लोगों से पुलिस ने मांगा सहयोग

Drug-Free Ranchi Initiative: रांची पुलिस ने शहर को नशे की समस्या से बचाने के...

खबरें और भी हैं...