कोडरमा में रिटायर्ड DSP के साथ मारपीट मामले में दो गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: कोडरमा के रिटायर्ड डीएसपी संजीव कुमार सिंह (Retired DSP Sanjeev Kumar Singh) के साथ कुछ लोगों के द्वारा झगड़ा, धक्का-मुक्की, मारपीट करने का एक मामला सामने आया है।

इस बारे में SDPO अशोक कुमार ने बताया कि चाराडीह के समीप एक होटल में लेबर को खाना खिलाने गये DSP संजीव कुमार सिंह के साथ कुछ लड़कों द्वारा धक्का मुक्की और झगड़ा किया गया।

उन्होंने बताया कि DSP  मुख्यालय के पुत्र ने ईंट का भट्ठा लगाया है। जानकारी के अनुसार अजय यादव पिता प्रेमचंद्र यादव और सिकंदर यादव पिता शंकर यादव दोनों चाराडीह निवासी को Police ने गिरफ्तार (Arrest) किया है।

इनको पकड़ने के दौरान विजय यादव नामक व्यक्ति के घर से अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया है। इस बाबत अलग से मामला दर्ज किया गया है। विजय यादव फरार बताया जाता है।

Share This Article