अलग-अलग जगह की दो लड़कियां लापता, परिजनों ने पुलिस से तलाशने की…

पहला मामला बरही का है। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि कोडरमा थाना क्षेत्र की 19 साल की सुप्रिया लगता है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: अलग-अलग जगह की दो लड़कियों के लापता होने का मामला (Girls Missing Case) सामने आया है। परिजनों ने संबंधित थाना क्षेत्र में आवेदन देकर उन्हें तलाशने की गुहार लगाई है।

पहला मामला बरही का है। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि कोडरमा थाना क्षेत्र की 19 साल की सुप्रिया लगता है। पिता राजेश कुमार सिंह (Rajesh Kumar Singh) ने आवेदन देकर उसकी खोज करने की अपील की है। थाने की ओर से लोगों से जानकारी मिलने पर बताने को कहा गया।

जंगल में पिता को पानी देने गई, उसके बाद लौटकर नहीं आई देवंती

दूसर मामला बरकट्ठा प्रखंड की गोरहर पंचायत के गजिहरा टोला का है। यहां की 18 साल की देवंती कुमारी लपता है। उसके पिता क्षेत्र लाल महतो हैं। यह जानकारी DVC कॉलोनी के बैजनाथ महतो (Baijnath Mahato) ने दी है।

बताया कि वह शनिवार को जंगल में लकड़ी काट रहे अपने पिता को पानी देने के लिए गई थी। उसके बाद लौट कर नहीं आई। परिजनों ने देर तक उसे खोजा लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद थाने को सूचना देकर तलाश में की गुहार लगाई गई।

Share This Article