झारखंड कैडर के दो IPS को मिली DIG रैंक में प्रोन्नति

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कैडर (Jharkhand Cadre) के 2009 बैच के दो IPS इंद्रजीत महथा और संजय रंजन सिंह को DIG रैंक में प्रोन्नति दी गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार इंद्रजीत महथा को DIG रैंक में प्रोन्नति प्रदान करते हुए अगले आदेश तक DIG STF झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है।

बुधवार रात अधिसूचना जारी की

जबकि संजय रंजन सिंह को DIG रैंक में प्रोन्नति देते हुए DIG झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग (Jharkhand Police Academy Hazaribagh) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार रात अधिसूचना जारी की है।

दूसरी ओर, 2009 बैच के ही IPS संजीव कुमार को DIG रैंक में प्रोन्नति नहीं दी गई। संजीव कुमार वर्तमान में धनबाद एसएसपी के पद पर पदस्थापित हैं।

Share This Article