HomeUncategorizedनासिक की एक फैक्ट्री में विस्फोट में दो की मौत, 14 घायल

नासिक की एक फैक्ट्री में विस्फोट में दो की मौत, 14 घायल

Published on

spot_img

नासिक: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) जिले के इगतपुरी में रविवार को एक फैक्ट्री (Factory) में भीषण विस्फोट (Explosion) के बाद आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए, अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गोंडे गांव में जिंदल पॉलीफिल्म्स कंपनी (Jindal Polyfilms Company) के प्लांट के एक बॉयलर (Boiler) में Explosion और आग लगने की सूचना सुबह करीब 11.30 बजे मिली। स्थानीय चश्मदीदों ने दावा किया कि परिसर में कम से कम 250 कर्मचारी काम कर रहे थे, लेकिन उनमें से अधिकांश बाहर भागने में सफल रहे।

अग्निशमन दलों (Fire Brigades) ने कम से कम 14 घायलों को बचाने में कामयाबी हासिल की और 2 श्रमिकों के शव बरामद किए। एक चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, घायलों में से कम से कम चार की हालत गंभीर बताई गई है। नासिक (Nashik) के कलेक्टर गंगाधरन डी. और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सचिन पाटिल ने स्थिति की समीक्षा की।

आग पर काबू पाने के लिए इगतपुरी (Igatpuri) और नासिक शहर से करीब एक दर्जन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। धुएं का गुबार दूरी से ही दिखाई दे रहा था और भारी विस्फोट (Explosion) ने कम से कम दो दर्जन गांवों में नए साल के दिन कई निवासियों को हिलाकर रख दिया।

मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख के मुआवजे और घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी

CM एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और ग्रामीण विकास मंत्री दादा भुसे दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। शिंदे ने दोनों मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे (Compensation) की घोषणा की और कहा कि सरकार घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। उन्होंने कहा, यह बहुत बड़ी त्रासदी है.. मैंने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

बाद में, CM और भुसे अन्य अधिकारियों के साथ स्थानीय अस्पताल गए जहां घायलों को भर्ती कराया गया और उनसे बात की। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री (Union Minister of State for Health) डॉ. भरत पवार नई दिल्ली से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

हिंदी थोपने से कर्नाटक में 90,000 स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम में फेल!

Karnataka News: दक्षिण भारत में हिंदी भाषा को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! NSA के तहत बंद लॉ स्टूडेंट अनु उर्फ अनिकेत की तुरंत रिहाई का आदेश

New Delhi News: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के एक लॉ स्टूडेंट अनु उर्फ...

मुंबई का अनोखा करोड़पति भिखारी, 7.5 करोड़ की संपत्ति का मालिक भरत जैन

Mumbai News: भारत की आर्थिक राजधानी, में एक ऐसा शख्स रहता है, जो दुनिया...

पटना में धीरेंद्र शास्त्री के धार्मिक आयोजन को प्रशासन की रोक, जानें क्यों?

Patna News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बिहार से गहरा...

खबरें और भी हैं...