Homeझारखंडगिरिडीह में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत, चार घायल

गिरिडीह में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत, चार घायल

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह: बगोदर (Bagodar) में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं (Road Accidents) में दो युवकों की मौत हो गई है।

वहीं मरीज सहित चार व्यक्ति घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह (Giridih) भेज दिया।

दोनों घटनाएं मंगलवार रात की है। बगोदर के अटका- मुंडरो रोड में अनियंत्रित बाइक की टक्कर पेड़ से हो गई।

इससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान हो गई।

इलाज शुरु होने से पहले हीं उसकी हो गई मौत

मृतकों में अटका के सुरेश मंडल और मुंडरो बासुदेव महतो शामिल हैं। बताया जाता है कि बासुदेव महतो को बाइक से सुरेश मंडल छोड़ने मुंडरो जा रहा था।

इसी दौरान बाइक की टक्कर पेड़ से हो गई। इससे सुरेश मंडल की मौके पर मौत हो गई, जबकि बासुदेव महतो को प्राथमिक इलाज के बाद बगोदर ट्रॉमा सेंटर (Trauma Center) से हजारीबाग ले जाया जा रहा था।

मगर हजारीबाग (Hazaribagh) में इलाज शुरु होने से पहले हीं उसकी मौत हो गई।

एंबुलेंस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर

दूसरी ओर जीटी रोड औंरा में एंबुलेंस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में एंबुलेंस में सवार मरीज सहित चार लोग घायल हो गए।

घायलों में एंबुलेंस का उपचालक भी शामिल है। एंबुलेंस चालक नीलु दास ने बताया कि वह कोलकाता से मरीज को लेकर बिहार के औंरगाबाद जा रहा था।

इसी दौरान घटना का शिकार हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास से घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...