झारखंड

झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों के तबादला, एक का स्थगित

रांची: राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों (Two Officers Of The Administrative Service) का स्थानांतरण-पदस्थापन (Transfer Posting) किया है जबकि एक अधिकारी का ट्रांसफर स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

संयुक्त सचिव राज्यपाल (Joint Secretary Governor) सचिवालय झारखंड रांची के पद पदस्थापित अराधना को स्थानांतरित करते हुए उन्हें संयुक्त सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

आकांक्षा कुमारी अभी कार्यपालक दंडाधिकारी जामताड़ा के पद पर बनी रहेंगी

विशेष दंडाधिकारी निगरानी ब्यूरो, रांची सागर कुमार को अगले आदेश तक उप सचिव राज्यपाल (Deputy Secretary Governor) सचिवालय रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

कार्यपालक दंडाधिकारी जामताड़ा के कार्यपालक दंडाधिकारी पलामू के पद पर पदस्थापित आकांक्षा कुमारी का BDO नाला, जामताड़ा के पद पर नियमित पदस्थापन होने तक स्थगित किया गया है। आकांक्षा कुमारी (Akanksha Kumari) अभी कार्यपालक दंडाधिकारी जामताड़ा के पद पर बनी रहेंगी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker