रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में दो लोग घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची-गुमला मुख्य मार्ग (Ranchi-Gumla Main Road) पर कुरगी गांव के पास रविवार को दिन के करीब 10 बजे हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दोनों घायल श्याम नंदन प्रसाद और राधे प्रसाद साहू को बेड़ो CHC पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स (Rims) रेफर कर दिया गया है।

दोनों राधानगर, पंडरा, रांची के निवासी हैं। घायल श्याम नंदन प्रसाद (Shyam Nandan Prasad) ने बताया कि वे पंडरा से सिसई (गुमला) जा रहे थे। कुरगी गांव के पास निर्माणाधीन सड़क के गड्ढे में बाइक बेकाबू हो गई और दोनों उस गड्ढे में गिरकर घायल हो गए।

Share This Article