खूंटी में दो पुलिस पदाधिकारियों का निधन, दी गई श्रद्धांजलि

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: जिले के दो पुलिस पदाधिकारियों का आकास्मिक निधन (Khunti Police Officers Death) हो गया है। ASI देवनंदन प्रसाद यादव और SI रूपा मुंडा नाम है। देवनंदन प्रसाद खूंटी थाने में पदस्थापित थे, जबकि रूपा मुंडा पुलिस लाईन में पदस्थापित थी।

देवनंदन प्रसाद यादव (Devnandan Prasad Yadav) के पार्थिव शरीर को रेल पुलिस लाइन धनबाद में और रूपा मुंडा के पार्थिव शरीर को खूंटी पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

दोनों गंभीर बीमारी से थे ग्रसित

देवनंदन प्रसाद बिहार के मुंगेर जिला के निवासी वाले थे और रूपा मुंडा पश्चिमी सिंहभूम जिला की निवासी थे।

खूंटी में SP अमन कुमार, पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार रजक समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने बताया कि देवनंदन प्रसाद यादव हृदय रोग (Devnandan Prasad Yadav Heart Disease) से ग्रसित थे।

देवानंद के साथ छुट्टी लेकर इलाज के लिए वेल्लौर गए थे, जहां से लौटने के क्रम में धनबाद के पास ट्रेन में ही हृदय गति रूकने की वजह से उनका निधन (Death) हो गया।

वहीं रूपा मुंडा लीवर और किडनी की बीमारी (Kidney Disease) से ग्रसित थी। उनका इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा था, जहां उनका निधन हो गया।

Share This Article